बधवापारा देशी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर पिछले 06 दिनो से चल रहे आंदोलन का आज सुखद समाप्ति , 31 मार्च के बाद नही दिया जायेगा यहां नया ठेका, जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद गांधीवादी नेता संजय ने समाप्त किया अपना अनशन

बिलासपुर : बंधवापारा,सरकंडा में पिछले 06 दिनो से देशी शराब दुकान को वंहा से हटाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का आज दोपहर सुखद अंत हो गया है।

जिला प्रशासन के द्वारा मुहल्लेवासियो की इस मांग को स्वीकार करते हुए अब देशी शराब दुकान को यहां से बंद कर अन्यत्र स्थापित करने की मांग को मान लिया गया है।

मोहल्ले की नारी शक्ति टीम यहां पर से देशी शराब दुकान को बंद कर अन्यत्र खोलनें की अपनी मांग कई बार जिला प्रशासन से की थी लेकिन जब कई बार मांग करने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांगो को सुना नही गया तो मुहल्लेवासियो के साथ नारी शक्ति टीम आंदोलन पर उतरी ।
जिसको गांधी वादी नेता संजय का साथ मिला जिन्होंने 06 दिनो तक बिना अन्न – जल के भूखे इस कड़कड़ाती ठंड मे भूख हड़ताल पर बैठे रहे, इस बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला भी किया लेकिन वे अपनी पूरी ताकत एवम सिद्दत के साथ इस आंदोलन में डटे रहे।
इस दौरान उनका बीपी, शुगर लेवल काफी ऊपर नीचे भी होता रहा, जिसे देखते हुए जिला शासन के अधिकारियों ने पंडाल पहुंचकर उसे आंदोलन खत्म करने की सलाह दी लेकिन उन्होंने बिना शराब दुकान को हटाए किसी भी हाल में अनशन समाप्त नही करने की दो टूक बात कह दी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा उन्हें आज 2 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक अनशन समाप्त करने का अल्टीमेटम दे दिया गया था।
लेकिन मीडिया एवम राजनीतिक पार्टियों के चौतरफा दबाव के चलते आखिरकार जिला प्रशासन को झुकना पड़ा और मोहल्लेवासियों की बहु प्रतीक्षित मांग को मानते हुए मोहल्ले में स्थित देशी शराब दुकान को 31 मार्च तक बंद कर देने की बात कही गई । यह बात जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा मीडिया एवम पार्षदो के सामने पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा गया ।
वही पिछले 06 दिनो से अपनी मांग को लेकर अनशन में बैठे गांधीवादी नेता संजय को एसडीएम श्रीकांत वर्मा द्वारा जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया गया ।
इस दौरान एसडीएम श्रीकांत वर्मा , आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, पार्षद श्याम साहू, पार्षद पूर्णेंद्र चंद्रा, दीपा शर्मा सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।