राजस्व विभाग में अंगद के समान 03 साल से अधिक समय तक पैर जमाए बैठे कर्मचारी का जल्द होगा तबादला, 03 साल से अधिक समय तक जमे कर्मचारियों की आयुक्त ने मांगी सूची

बिलासपुर : भू अभिलेख शाखा के आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिले के कलेक्टरो को पत्र भेजा है,जिसमे राजस्व निरीक्षको की पदस्थापना के बारे में जानकारी मांगी गई है।
जारी पत्र के अनुसार यह लिखा गया है की एक ही जिले में 03 साल से अधिक समय तक जमे रहने वाले लोगो की सूची भेजी जाये।
जिसमें डायवर्सन शाखा में ही 02 लोग जमे हुए है,जिनका नाम राजेश शुक्ला और प्रियंका श्रीवास्तव है। जिनका कार्यकाल 03 साल से ज्यादा हो चुका है, इसी तरह अगर हम एक जिले की बात करे तो 03 साल से ज्यादा जमे हुए लोगो में बहुत लोग है, जिसमे कुछ रसूखदार है, तो कुछ राजनितिक रसूख वाले, तो कुछ लोग पैसो के दम पर टिके हुए है, जिनका रोजी रोटी, बटर मक्खन के साथ बड़े मजे से कट रही है।
दरसल हम आपको बताना चाहते है कि जिले में कोई एक नहीं बल्कि दर्जनों भर लोग है जो 03 साल से ज्यादा समय से जमे हुए बड़े आराम से मलाई खा रहे है।
यदि एक ही जिले में 03 साल से ज्यादा समय तक पदस्थ होने वाले राजस्व निरीक्षकों के नाम देखे तो कमल किशोर कौशिक, संध्या नामदेव, अश्वनी देवांगन,संतोष देवांगन, पंकज मिश्रा, विघ्नेश सिंह,मीना पांडेय, अखिलेश साहू,महेंद्र प्रसाद मिश्रा,छतलाल कश्यप, उत्तम देवांगन, मोतीलाल कुर्रे,ऋषि राज सिंह, विकास तिवारी, अशोक कुमार सोनी,सुनील कश्यप, सतीश कश्यप, रमेश नायक,प्रतिज्ञा राही, परमेश्वर साहू,मयंक शुक्ला, पीयूष दीवान, पूर्णिमा मेहर, और समर्थ थवाईत का नाम शामिल है।
दरसल इन लोगो का मानना है कि आदेश किसी का भी हो हमको अपनी जगह से कोई हटा नही सकता और जब तक ये लोग हटेंगे नही नए लोगो को मौक़ा कैसे मिलेगा, ये सभी 03 साल से अधिक समय से एक ही जगह में अंगद की तरह अपना पांव जमाए बैठे मुफ्त की रोटियां तोड़ रहे हैं, जो आम जनता की समझ से परे है।
लेकिन अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि राज्य शासन के पत्र का जवाब जिला प्रशासन कब तक और क्या देती है, साथ मुख्यमंत्री के फरमान का शासन में बैठे अधिकारियों कर्मचारियों पर कोई असर पड़ता भी है या नही, कि अन्य आदेशों की तरह इस आदेश का भी मजाक बना कर रख दिया जायेगा।