Loading ...
बिलासपुर

वीर शहीद बेटे आलोक ठाकुर का पार्थिव शरीर शहर पहुंचा, पूरा शहर नम आंखो से दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर : पंजाब के फिरोजपुर में पदस्थ आर्मी के नायब सूबेदार आलोक ठाकुर का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया. हेमूनगर के मुर्राभट्ठा के रहने वाले शहीद आलोक ठाकुर का आर्मी के विशेष विमान से शव रायपुर लाया गया. पूरे सम्मान के साथ रायपुर से शरीर का पार्थिव देह सड़क रास्ते से शहर पहुंचा. जगह-जगह शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।जिला व पुलिस प्रशासन ने शहीद के सम्मान में पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई. पॉयलेट वाहन के जरिए शहीद आलोक ठाकुर का राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के पास थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी, समाजसेवी धनंजय गिरी गोस्वामी, मनीष मोटवानी, माधव तिवारी, सुयश पमनानी, गुलाब सिंह राजपूत, विनीत पंजवानी, अभिजीत सिंह सहित शहर के पत्रकारगण सहित नारी शक्ति टीम की बहने व गणमान्य नागरिकों ने शहीद के शव पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।शहीद का पार्थिव शरीर जब अग्रेसन चौक से गुजरी वहां के व्यापारियों द्वारा भारत माता की जय जय कारे के नारे लगाए गए. जिससे पूरा रास्ता ही भक्तिमय हो गया । शहर के जहा जहा से शौर्य यात्रा गुजरी लोगो की आंखे नम नजर आई । शहीद की शौर्य यात्रा अग्रसेन चौक होते हुए उनके निवास हेमू नगर स्थित मुर्रा भट्टा पहुंची।