Loading ...
बिलासपुर

सहारा ने किया लोगो को बेसहारा, जमाकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाल कर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, सहारा से पैसा वापस दिलवाने की मांग की गई

बिलासपुर : सहारा सोसाइटी के द्वारा उसके विभिन्न योजनाओं में सामान्य जनता का पैसा जमा करवा के उसकी परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी नहीं लौटाया जा रहा है। जमाकर्ताओं के द्वारा सरकारी संस्थानों में विभिन्न प्रकार के शिकायती पत्र देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है। समय समय पर सहारा जमावली सहारा के ऑफिस में जाकर अपने भुगतान मांगने पर पहले तो सहायकर्मी दुर्व्यवहार करते हैं और उसके बाद गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे है।

जमाकर्ताओं के बार बार विरोध करने पर सहारा कर्मी धमकी देते है कि ज्यादा बोलने पर और सरकारी कार्यालयों में सहारा का विरोध करने पर, उन्ही के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करते हैं।

सहारा प्रबंधन के इसी दुष्चक्र के विरोध में सहारा जमाकर्ता कार्यकर्ता मंच और बिलासा जनकल्याण मंच के द्वारा आगामी 13 दिसम्बर को श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में, बाजपेयी मैदान, तिलक नगर से कलेक्टर ऑफिस तक धरना प्रदर्शन रैली का आयोजन किया, जिसमे लगभग दो हजार की संख्या मैं पीड़ित जमाकर्ता पहुंचे।

धरना प्रदर्शन में उद्बोधन में श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि सहारा सहारा भुगतान नहीं करने के लिएन्यायालीन प्रक्रिया का हवाला देना बंद करे, और न्यायालयीन रोक के बावजूद संस्था के द्वारा जमाकर्ताओ और कार्यकर्ताओं को छल कर धन संग्रह करना बंद करें और आज इस प्रदर्शन से सरकारी और माननीय न्यायालय से निवेदन है कि सहारा इंडिया से भुगतान दिलाने में सहयोग प्रदान करे।

इस रैली के उद्बोधन में सतीश शर्मा ने बताया कि सहारा प्रबंधन लगातार जमाकर्ताओं को गुमराह कर रहा है और उनके पैसे वापस करने में आनाकानी करते हैं।

कोटा से आये जमाकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री आर डी गुप्ता ने सरकार से मांग की है कि सरकार पीड़ित जमाकर्ताओं के समर्थन में कार्य करे और जन सामान्य की भावना का ख्याल रख कर उनके लंबित भुगतान पर त्वरित कार्यवाही करे।

बलोदा बाजार से आये कमल अग्रवाल ने बताया की अतिआवश्यक जरुरतमंदों को भी भुगतान की राशि वापस नही करा पा रहे है।

तखतपुर के कार्यकर्ता मनोज गुप्ता ने बताया की साल दर साल भुगतान के पूर्ण रीन्वेस्टमेंट या २०%-३०% भुगतान कर फिर से शेष राशि जमा करा दी जा रही है और उसकी पावती सफेद कोरे कागज में दी जा रही है।

सहारा जमाकर्ता कार्यकर्ता और बिलासा जन कल्याण संघ के द्वारा कलेक्टर को इस विषयक भुगतान की मांग को लेकर आपन दिया जिसमे लगभग 5000 जमाकर्ताओं के लगभग 2000 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने के दस्तावेज दिए और शीघ्र पुलिस कार्यवाही सहित की मांग की गयी है।