•मित्तल फर्नीचर एव ड्रीम होंडा अपने बेसमेंट पार्किंग को व्यवसायिक उपयोग करते पाए गए, •नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने दी चेतावनी •बेसमेंट पार्किंग 02 दिनो में खाली करे अन्यथा होगी कार्यवाही

बिलासपुर : नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुद्दावत एवम प्रभारी कमिश्नर वाशु जैन के आदेशानुसार अतिक्रमण दास्तें ने आज कार्यवाही व्यापार विहार से महाराणा प्रताप चौक तक के दुकानों में की गई।
इन क्षेत्रों के कुछ दुकानदारो द्वारा बेसमेंट में बने पार्किंग का उपयोग व्यवसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था जिसे कड़ी समझाइश के साथ 2 दिनो का वक्त दे कर पार्किंग को तत्काल खाली करने का निर्देश दिया गया है।
तिफरा ओवर ब्रिज के पास बने ड्रीम होंडा शो रूम अपने बैसमेट की पार्किंग में सर्विस सेंटर चलाते हुए पाए गए ,जब नगर निगम की अतिक्रमण टीम गई तो उन्होंने कहा कि पार्किंग की जगह हमने बगल में दी है।
लेकिन इसकी जानकारी न तो नगर पालिका को है न है ग्राहक के लिए कोई साइन बोर्ड लगाया गया है। जिसे देखते हुए नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की टीम ने उन्हे नगर निगम कमिश्नर से आ कर अपनी बात कहने को कहा ।
वही मित्तल फर्नीचर जिनका व्यापार विहार रोड एवम सेंट फ्रांसिस चौक दो जगह पर फर्नीचर का दुकान है, इनके द्वारा अपने दोनो ही दुकानों की बेसमेट की पार्किंग को व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था जिस पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने पार्किंग को 02 दिनो के अंदर खाली करने के कड़े निर्देश दिए है,जिस पर दुकानदार ने अपनी सहमति जताई है।
नगर निगम के अतिक्रमण शाखा की इस तरह से शहर में लगातार कार्यवाही से मैन रोड पर अतिक्रमण कर मकान/ दुकान बनाने वाली की रातों की नीद उड़ी हुई है, वही उनमें से कई लोग अपनी सेटिंग व जुगाड लगाने में लगे हुए है, लेकिन नगर निगम के नए कमिश्नर जिस तरह से कार्यवाही कर रहे है उससे वे सेटिंग वाले तो नजर नही आ रहे है।