बिलासा कला मंच 34 वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, विभिन्न कार्यक्रम के साथ कार्यकारिणी का गठन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य, कला,जल, पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन हेतु विगत 33 वर्ष से सतत क्रियाशील संस्था बिलासा कला मंच का 34 वा एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन (ग्रामीण शिविर) कल ग्राम परसदा (सकरी) में मंच के संरक्षक चंद्र प्रकाश देवरस के अगुवाई में विभिन्न आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ।

सपरिवार आयोजित इस ग्रामीण शिविर में गीत ,संगीत,साहित्यिक और खेलकूद कार्यक्रम के साथ मंच की वर्ष भर होने वाले गतिविधियों पर चर्चा, आय व्यय प्रतिवेदन के साथ गत वर्ष हुए कार्यक्रमों की जानकारी के उपरांत सर्वसहमति से नवीन कार्यकारिणी (वर्ष 2023) की घोषणा की गई। बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने बिलासा कला मंच के उद्देश्य और क्रियाकलाप पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर रेलवे बिलासपुर में अधिकारी, साहित्यकार डा सोमनाथ मुखर्जी की प्रथम हास्य व्यंग संग्रह “सब गोलमाल है” का उपस्थित अतिथियों ने विमोचन किया।
बिलासा कला मंच का 34 वां कार्यकारिणी निम्नानुसार है –
संरक्षक – सर्वश्री चंद्रप्रकाश देवरस,डा विनय पाठक, राघवेंद्र धर दीवान,केवल कृष्ण पाठक, बल्लू दुबे,राहुल सिंह,डा अजय पाठक,डा गंगाधर पटेल,डा देवधर महंत,डा सोमनाथ मुखर्जी,जी आर चौहान, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल,चंद्रप्रकाश बाजपेई,विक्रम सिंह,जसबीर गुंबर,डा विनोद वर्मा,दिनेश्वर जाधव,महेंद्र साहू,एम मानिकपुरी, महेश भार्गव,सुधीर दत्ता,विश्वनाथ राव,अजय शर्मा, भरत मस्तुरिया,आनंद प्रकाश गुप्ता,अनिल व्यास,राघवेंद्र दुबे।
संचालक मंडल- सर्वश्री डा सुधाकर बिबे, राजेंद्र मौर्य,डा सोमनाथ यादव,सतीश पांडेय,मनीष गुप्ता,विनोद गुप्ता, देवानंद दुबे,नरेंद्र कौशिक
अध्यक्ष- श्री महेश श्रीवास
संयोजक- सर्वश्री रामेश्वर गुप्ता,यश मिश्रा
उपाध्यक्ष- सर्वश्री ओमशंकर लिबर्टी, महेंद्र गुप्ता, रामकुमार श्रीवास,सुनील तिवारी
सचिव- श्री अश्वनी पांडेय
कोषाध्यक्ष- श्री अनूप श्रीवास
सहसचिव- सर्वश्री उमेंद्र यादव,शैलेश कुंभकार,प्रदीप कुमार,यशवंत साहू,धर्मवीर साहू
सांस्कृतिक सचिव- सर्वश्री सतीश ठाकुर,श्याम कार्तिक,रामायण सूर्यवंशी,नीलकमल, महेंद्र सिंह ध्रुव
साहित्यिक सचिव- सर्वश्री शत्रुघ्न जैसवानी, राकेश श्रीवास,शरद यादव,चतुर सिंह,बिनु नेताम
कार्यालय सचिव- श्री गोपाल यादव
कार्यकारिणी सदस्य-
सर्वश्री अनुराग वर्मा,अनिरुद्ध सिंह परिहार,राजीव अग्रवाल,हर्ष पांडेय,उमेश सिहोते, दुखभंजन जायसवाल,बद्री कैवर्त, रतन जैसवानी,अजय तिवारी, थानुराम लसहे, राजेंद्र कुमार,रमाकांत सोनी,बालमुकुंद श्रीवास,डा प्रदीप निर्रेजक,दिनेश गुप्ता, हिलेंद्र ठाकुर,लालजी श्रीवास आदि प्रमुख हैं।