नव – युवक कान्यकुब्ज विकास समिति का युवक- युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ

बिलासपुर : स्व.लखीराम आडिटोरियम में रविवार को नव युवक कान्य कुब्ज विकास समिति का युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
जिसके प्रथम सत्र उद्घाटन के मुख्य अतिथि विधायक शैलेष पान्डेय, सी व्ही रमन वि० वि० के कुलसचिव गौरव शुक्ला, ईस्ट पार्क होटल के संचालक राहुल बाजपेयी रहे वही द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथी सी एम डी कालेज के चेयरमेन संजय दुबे, श्रीमती ऋतु पान्डेय एवं पार्षद स्वर्णा शुक्ला रहे।

इसके साथ ही अतिथि के रूप में रायपुर से पधारे पूर्व विधायक वीरेन्द्र पान्डेय,कान्यकुब्ज सभा मंडल रायपुर के उपाध्यक्ष ममता शुक्ला सचिव सुरेश तिवारी,रायपुर के ही आलोक तिवारी, राजनांदगांव के प्रदीप मिश्रा, भिलाई के यू के दीक्षित, चांपा के घीरेन्द्र बाजपेयी, झारसुगड़ा के भरत अवस्थी, उदय मिश्रा, जगदलपुर के राजेन्द्र पान्डेय एवं समाज के अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे। इन सभी को कान्यकुब्ज “गौरव सम्मान पत्र” देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धि 357 युवक युवती का पंजीयन एवं तीन जोड़ो का विवाह तय हुआ इसमें आलोक व उन्नति को समाज के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम में युवक युवती का परिचय लेकर एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से मंच के परदे में प्रसारित किया गया जिसमे महिला अध्यक्ष डा0 आरती पान्डेय ,ममता दुबे, वर्षा अवस्थी, किरण बाजपेयी, गायत्री तिवारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
इसके साथ ही समाज की पूरी कार्यकारिणी की भोजन- आवास व्यवस्था,सभागार की व्यवस्था को भी सुचारू रूप देने में अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित, सचिव मनोज शुक्ला, संयोजक रामप्रसाद शुक्ला,
संयोजिका श्रीमति रंजना तिवारी व राजीवअवस्थी, शिवा मिश्रा,अशोक त्रिवेदी,मनोज तिवारी, कृष्ण मोहन पांडेय,प्रभात मिश्रा,रितेश शुक्ला, शैलेष बाजपेयी,राजेश शुक्ला,दिव्य प्रकाश दुबे, संदीप बाजपेयी,चन्द्र प्रदीप बाजपेया, विमलेश बाजपेयी, राजा अवस्थी, राजन दीक्षित , अभिषेक मिश्र, गोपाल मिश्रा, अशोक मिश्रा, लक्ष्मी कांत अवस्थी, विनय दीक्षित, योगेश तिवारी, विद्या घर बाजपेयी, स्वप्निल शुक्ला, आशीष शुक्ला , सुद्वान्शु मिश्रा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।