Loading ...
बिलासपुर

कोटा से पिकनिक मना कर लौट रहे युवक- युवती की सड़क दुर्घटना में मौत, कार का टायर फटने से हुई यह हादसा

बिलासपुर : कोटा से पिकनिक मना कर लौट रहे 05 लोग भरनी के पास भयानक दुर्घटन के शिकार हो गए । जिसमे उनके दो साथियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई बाकी 03 भी गंभीर रूप से घायल है जिन्हे इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना देर रात 11:30 के आसपास की है जब सभी कोटा से पिकनिक मना कर बिलासपुर लौट रहे थे, तभी भरनी के पास कार का टायर फट गया और कार की स्पीड अधिक होने की वजह से सभी हादसे के शिकार हो गए। इस एक्सिडेंट में बैकुंठपुर निवासी श्रेया सिंह उम्र 16 वर्ष एवम पुलिस लाइन निवासी आशु जायसवाल की मौत हो गई है बाकी 03 अन्य गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।