कोटा क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल के गरीब, जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े वितरित कर ‘सदभाव पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़’ मनाएगी अपना नव वर्ष

बिलासपुर : सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस में संपन्न हुई, प्रदेशाध्यक्ष आर.डी गुप्ता ने कई मुद्दों पर की चर्चा।

सदभाव पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष आर डी गुप्ता बैठक में चर्चा करते हुए कहा की कोटा क्षेत्र के दूूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोग जो कपडों के अभाव में जी रहे है और इस कड़कड़ाती ठंड में भी बिना कपड़ो के जीवन यापन करने को मजबूर है येसे जरूरतमंद लोगो को गर्म कपड़े देकर थोड़ी सी राहत प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश हमारे संगठन द्वारा इस की जायेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे बच्चे जिनके पैरों में चप्पल तक नहीं होती उन्हे भी मदद कर सदभाव पत्रकार संघ अपना नया वर्ष मनाएंगे।

इसके साथ ही संगठन के सदस्यता के नवीनीकरण और नए सदस्यों को जोड़ने के संबंध में सभी पदाधिकारियों से चर्चा की गई, तथा जो लोग सदस्यता फॉर्म जमा नहीं किये है उन्हे भी जल्द जमा करने को कहा गया ताकि संगठन की सदस्यता जल्द से जल्द प्रदान की जा सके।
वही महिला पत्रकारों के सुझाव पर नए वर्ष में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए कोटा क्षेत्र के एक पिछड़े गाँव को चुना गया है, इसके साथ साथ संगठन द्वारा फरवरी में नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित की जा रही है, जिसकी तैयारियों को ले कर चर्चा की गई। बैठक के अंत में सदस्यों को परिचय पत्र का वितरण किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्य0 प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्य0 संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,संभागीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, जिला महासचिव ललित गोपाल,संगठन सचिव आमिर खान, जिला सचिव अनीश गंधर्व, जिला सचिव सृष्टि सिंह, भारती यादव,रमा मैडम,अजय साहू, गौतम बोदरे, संजय निर्मलकर, भूषण श्रीवास, जुमकमल, रामगोपाल भार्गव,मनीष पाल, राकेश खरे,अंकुश गुप्ता एवम अन्य पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।