वीडियो : यातायात पुलिस की चेकिंग से तिलमिलाए युवक ने दी मुख्यमंत्री की धमकी। देखिए वायरल वीडियो

बिलासपुर : कोतवाली चौक के पास रोज की तरह जब रविवार को यातायात पुलिस अपनी ड्यूटी निभा रहा था और वाहनो की जांच में लगा हुआ था तभी एक युवक उस चेकिंग से एकाएक तिलमिला गया और आवेश में आकर यातायात पुलिस के जवानों को ही मुख्यमंत्री के नाम से हड़काने लगा जिसकी एक वायरल वीडियो सामने आई है।
युवक वहां जांच में लगे यातायात पुलिस के जवानों को हड़काते हुये कह रहा है कि शहर में टीआई रेंक के अधिकारी ही वाहनों की जांच कर सकते है,आप वाहनों की जांच कैसे कर रहे है, मैं अभी आप लोगो की वीडियो बना कर भूपेश भईया को भेज रहा हूं।
इस दौरान यातायात पुलिस के जवान बड़ी ही संयम के साथ युवक को समझते नजर आ रहे कि वे अपने उच्चाधिकारियों आदेशों का पालन कर रहे है लेकिन युवक किसी की बाते सुनने को तैयार ही नही दिख रहा है। यातायात के जवानों ने युवक के जाने के बाद इस पूरी घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है।