दुखद खबर : रतनपुर- बेलगहना मार्ग में भीषण कार दुर्घटना : हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक, कार में सवार सभी लोगो की जलकर हुई मौत, शहर के एक युवा पत्रकार भी हुआ इस हादसे का शिकार

बिलासपुर : बिलासपुर से रतनपुर बेलगहना मार्ग में एक भीषण कार दुर्घटना में कार में आग लग जाने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई ,और कार सवार तीन लोगो की आग में जलने से मौत हो गई ।
बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 01 बजे के करीब रतनपुर- बेलगहना मार्ग पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है, बताया जा रहा है कि तेज गति से कार के पेड़ पर टकरा जाने से कार में तेज गति से आग लग गई और कार में सवार लोगो को निकलने का मौका ही नही मिला जिससे कार में बैठे सभी लोगो की आग में जल कर मौत हो गई।

हादसा में आग लगने से कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी है सिर्फ कार के ढांचे नजर आ रहे है व कार के अंदर सवार लोगो के केवल हड्डियां ही दिखाई दे रही है, बड़ी मुश्किल से कार के नंबर प्लेट से कार मालिक का पता लगाया गया है जिसे भी अभी पूरी तरह से स्पष्ट नही कहा जा सकता, लेकिन एक पत्रकार समीर खान की कार होने की फिरहाल जानकारी मिल रही है, जिसके आधार पर पुलिस समीर खान से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है, तो तब उनके परिवार वालो से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस पूरे हादसे में घटना के शिकार लोगो एवम घटना के कारणों का सही पता लगाने में जुटी हुई है।