Loading ...
बिलासपुर

अरविंद नगर,सरकंडा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोलने नारी शक्ति ने कलेक्टर से की मांग

बिलासपुर: सरकंडा अरविंद नगर वार्ड न 63 में विगत कई वर्षों से एक भी शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान नही होने की वजह से यहां के लोगो को राशन लेने 05 किलोमीटर दूर इमलीभाठा जाना पड़ता है।

लोगो की इस परेशानियों को देखते हुए अरविंद नगर सरकंडा की नारी शक्ति टीम ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अरविंद नगर सरकंडा में उचित मूल्य की राशन दुकान खोलने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नारी शक्ति टीम की दीपा शर्मा,संतोषी यादव, सरस्वती साहू, बहुरा निर्मलकर, रमा, दुर्गा यादव, रूखमणी आदि उपस्थित रहे।