Loading ...
बिलासपुर

वीडियो : सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तखतपुर के कार्यक्रम में विधायक को अतिथि नही बनाए जाने से नाराज समर्थकों ने की एबीवीपी कार्यकर्ताओ के साथ मारपीट

बिलासपुर : अतिथि नहीं बनाये जाने से नाराज विधायक समर्थकों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ के साथ मारपीट की।

दरसल तखतपुर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आजादी के 75वे साल के उपलक्ष में आयोजित “अमृत महोत्सव” कार्यक्रम एबीवीपी द्वारा आयोजित किया गया था ।

जिस कार्यक्रम में तखतपुर विधायिका रश्मि सिंह को अतिथि के रूप में नही बुलाये जाने के कारण उनके समर्थक नाराज हो गए और कार्यक्रम में स्वयं रश्मि सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंच गई जिसके बाद विधायक के समर्थकों एवम आयोजको के बीच बहस होने लगी और देखते ही देखते बहस मारपीट में तब्दील हो गई विधायक समर्थक ने एबीवीपी के कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुई है हालाकि हम इस वीडियो की पुष्टि नही करते।

सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तखतपुर की काँग्रेस विधायक रश्मि सिंह अपने समर्थक मुन्ना श्रीवास, जितेंद्र पांडेय के साथ स्कूल में आई और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नही बुलाने को ले कर नाराज कार्यक्रम का विरोध करने लगी ।

जिसे देख कर जब बाहर से आए एक एबीवीपी कार्यकर्ता ने पूछा कि …आप कौन है ? तो विधायक का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने कहा की….. तुम तखतपुर में आ के मुझसे पूछ रहे हो कि मैं कौन हूँ….. इसके बाद उनके साथ आये कार्यकर्ता जो कि गुटका खा कर यहाँ वहाँ स्कूल प्रांगण में थूक रहे थे,जिसे लेकर जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो विधायक का कहना था कि… गुटका भारत मे बैन नही है इसलिए खा सकते है

खैर..!! जब शिक्षकों एवम छात्रों ने इसका विरोध किया तो उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा विधायक के साथ आये कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास और जितेंद्र पांडेय ने विरोध कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ता अभिषेक पांडेय की पिटाई कर दी और प्रशासन मुखदर्शक बन कर तमाशा देखती रही।

उक्त मारपीट की शिकायत करने जब शिक्षकों एवम एबीवीपी के कार्यकर्ताओ ने एफआईआर लिखवाने के लिए थाने तक गए लेकिन उनकी एफआईआर नही लिखी गई बल्कि उन्हें चलता कर देने की कोशिश पुलिस ने की ।

वही आम लोगो ने तखतपुर विधायक के इस रवैया को बिलकुल गलत कहा और खा कि किसी को बुलाये या नहीं बुलाये यह कार्यक्रम करने वाले तय करते है इसमें विधायक को नाराज होने की जरूरत नहीं है।

वही नाराज छात्रों ने रैली निकाल कर घटने का विरोध करते हुए थाना का घेराव किया एवम दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस बीच पुलिस ने दोनो पक्षों की बात सुनकर आवेदन लिया है और जाँच के बाद कार्रवाई करने की बात कही ।