वीडियो : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर, कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर की गई जमकर नारेबाजी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को अपनी छः सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेड कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री एवम महिला बाल विकास मंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपी।
आपको बता दे कि पिछले 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी छः सूत्री मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में महापड़ाव किया था लेकिन महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिल भेड़िया द्वारा कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने के बजाय अपने पीए को भेज कर कार्यकर्ताओं की मांगो को मानने का आश्वासन दिया गया लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के पीए की आश्वासन को मानने से इंकार करते हुए 28 दिसंबर से अपने – अपने अपने जिले में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए है।
मंगलवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोन्हेर गार्डन, धरना स्थल से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेड पहुंचे जहा अपनी मांगो को लेकर जमकर नारे बाजी की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम महिला एवम बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिल भेड़िया के नाम ज्ञापन सौपा।