Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

बड़ी खबर : बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव का प्रयास आखिरकार रंग लाई, रेलवे बोर्ड ने 3 ट्रेनों को करगीरोड कोटा, बेलगहना, बिल्हा में ठहराव की अधिसूचना जारी की

बिलासपुर : बिलासपुर लोकसभा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव द्वारा क्षेत्र की जन भावनाओ को ध्यान में रखते हुए रेलमंत्री व रेल्वे अधिकारियों से लगातार चर्चा के फलस्वरूप ट्रेनें की ठहराव की अधिसूचना जारी की गई।

जारी पत्र में रेल्वे ने 3 ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों में ठहराव की अधिसूचना जारी की गई है , जिनमे नर्मदा एक्सप्रेस का करगी रोड एवं बेलगाहना रेलवे स्टेशनों में, बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में तथा टाटानगरइतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का बिल्हा रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा प्रदान की गई है ।

बिलासपुर सांसद अरुण साव के लगातार प्रयासों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले तीन स्टेशनों में तीन गाड़ियो का ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । जिनमे गाड़ी संख्या 18234/ 18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का करगी रोड एवं बेलगाहना रेलवे स्टेशनों में, 18247/18248 बिलासपुर- रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में तथा 18109/18110 टाटानगर- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का बिल्हा रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा दी गयी है।

रेलवे ने यह सुविधा दिनांक 05 फरवरी, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में 12.26 बजे पहुंचेगी तथा 12.28 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 05 फरवरी, 2023 को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में 12.46 बजे पहुंचेगी तथा 12.48 बजे रवाना होगी ।

यह सुविधा दिनांक 04 फरवरी, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस का बेलगाहना रेलवे स्टेशन में 12.42 बजे पहुंचेगी तथा 12.44 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 05 फरवरी, 2023 को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में 12.31बजे पहुंचेगी तथा 12.33 बजे रवाना होगी ।

यह सुविधा दिनांक 06 फरवरी, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में 19.52 बजे पहुंचेगी तथा 19.54 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 05 फरवरी, 2023 को रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में 07.02 बजे पहुंचेगी तथा 07.04 बजे रवाना होगी ।

दिनांक 06 फरवरी, 2023 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का बेल्हा रेलवे स्टेशन में 19.42 बजे पहुंचेगी तथा 19.44 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 06 फरवरी, 2023 को इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का बेल्हा रेलवे स्टेशन में 07.11 बजे पहुंचेगी तथा 07.13 बजे रवाना होगी ।