Loading ...
बिलासपुर

ईरानी मोहल्ला निवासी फरार गुंडा – बदमाश अशरफ अली उर्फ ईरानी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : आरोपी बाबू ईरानी उर्फ अशरफ अली के विरूद्ध शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर पैसा नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की अपराध सरकंडा थाने में दर्ज थी, आरोपी तब से फरार चल रहा था।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में कानून व्यवस्था सुगम बनाये रखने हेतु क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं गस्त करने तथा फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किए हैं जिसके परिपालन में बदमाशों की चेंकिंग एवं आरोपी पतासाजी दौरान प्रकरण के फरार आरोपी अशरफ अली उर्फ बाबू ईरानी पिता कैप्टन अली उम्र 26 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह को मोहल्ले में होने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन में आरोपी अशरफ अली उर्फ बाबू ईरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम –

अशरफ अली उर्फ बाबू ईरानी पिता कैप्टन अली उम्र 26 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

सराहनीयकार्य –

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. प्रमोद सिंह, म.प्र. संगीता नेताम, आरक्षक मिथलेश सोनी, सोनू पाल, विवेक राय, राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।