Loading ...
बिलासपुर

किन्नर समुदाय ने अपने लिए भवन निर्माण के लिए तिफरा में आवंटित जमीन को निरस्त कर, उसलापुर या सकरी में दिए जाने की मांग कलेक्टर से की

बिलासपुर : किन्नर समुदाय के लोग शासन द्वारा दी गई भवन निर्माण के लिए जमीन का स्थान स्थानांतरण के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।

किन्नर समुदाय के अध्यक्ष राजा किन्नर के नेतृत्व में बुधवार को किन्नरों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर मांग की कि पूर्व में विजय अरोरा सम्मान संकल्प समिति के अध्यक्ष ने तृतीय लिंग समुदाय के लिए अपने ही आवासीय क्षेत्र तिफरा में शासन से जमीन आबंटित करने की मांग की थी परन्तु हम किन्नर समुदाय उस जगह से संतुष्ट नहीं है।

आपकी जानकारी के लिए हम बता रहे हैं कि विजय अरोरा तृतीय लिंग समुदाय से हो सकता है परन्तु वह किन्नर नही है। अतः यह जो भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटित होना है यह किन्नर कल्याण के लिए होना चाहिए।

बिलासपुर किन्नर समुदाय की अध्यक्ष सुश्री राजा किन्नर तालापारा, बिलासपुर निवासी है अतः जो भी जमीन आवंटित किन्नर कल्याण हेतु होना है वह अध्यक्ष सुश्री राजा किन्नर के अधिकार क्षेत्र में होना चाहिए जो कि उसलापुर या फिर सकरी बिलासपुर के क्षेत्र में होना चाहिए।

पूर्व में जो आवेदन विजय अरोरा द्वारा दिया गया था वह उसके निवास स्थान के बिल्कुल निकट में आबंटित करने का विचार उसके स्वर्य से एवं तहसील द्वारा किया गया था जिसका खसरा में. 369/1 में से रकवा 0.10 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है।

जो कि हम किन्नरों को धोखे में रखकर किया गया है, वह जमीन किन्नरों की कोई काम नहीं आने वाली.वह स्वयं अपनी निजी कार्यों के लिए उस स्थान का चुनाव अपने ही क्षेत्र में किया है।

अतः विजय अरोरा के आवेदन को निरस्त किया जाये या फिर मू आवंटन किन्नर समुदाय के अध्यक्ष सुश्री राजा किन्नर के अधिकार क्षेत्र में किया जाये।