Loading ...
बिलासपुर

•स्व.उषा देवी भंडारी स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियगिता शानदार समापन • फाइनल के रोमांचक मुकाबले में कुंबली इलेवन की टीम ने कामाक्षी इलेवन को हराया कर “विनीत कप”अपने नाम किया।

बिलासपुर : स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रि अखिल भारतीय कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान में चल रही है, आयोजन के 15 वें दिन प्रतियोगिता का फाइनल मैच कुंबली इलेवन पाटन और कामाक्षी इलेवन लखनऊ के मध्य खेला गया।

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव एवं अध्यक्षता तखतपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रश्मि सिंह ठाकुर रहीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रदीप शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी,आधारशिला ग्रुप के डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव ,रियल्टी बिल्डर्स के डायरेक्टर के अनूप चड्डा,एवं महेंद्र गंगोत्री रहे।

सभी अतिथियों के आगमन पर आयोजन समिति द्वारा जोरदार आतिशी स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने दोनों ही टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कराकर मैच शुभारंभ कराया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जोरदार आतिश बाज़ी के साथ हुई जो सभी दर्शकों और खिलाड़ियों का मनमोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं रश्मि सिंह ठाकुर ने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि आप लोगो ने इस स्तर का आयोजन कर खेल के आनन्द को एक नया आयाम दिया है बिलासपुर में आयोजित इस प्रकार का प्रदेश स्तरीय आयोजन बड़ा ही गौरव पूर्ण है।

भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि प्रत्येक वर्ष मुझे इस प्रकार बड़े आयोजन में शामिल होकर युवाओं के बीच आने का मौका मिलता है।आज के इस फाइनल मुकाबले में दोनो ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है साथ ही आयोजन समिति के प्रमुख निक्कू भंडारी समेत उनकी पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद जिन्होंने इस प्रकार की व्यवस्थाओं से पूर्ण एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव हम छत्तीसगढ़ वासियों को दिया है।

आज के इस फाइनल मुकाबले में कुंबली इलेवन पाटन और कामाक्षी इलेवन लखनऊ के बीच खेली गई। जिसमे कामाक्षी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पर गेंदबाजी का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम 14वें ओवर में 98 रन बनाकर आल आऊट हो गई।इनके ओर से बल्लेबाज लीलेश ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 30 रन बनाए वहीं दूसरे छोर पर बल्लेबाज नरेश ने उनका साथ देते हुए 25 रन बनाए।कामाक्षी इलेवन की ओर से गेंदबाज रिशाल ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।वहीं गेंदबाज इरफान,पवन और दिलीप ने 2-2 विकेट हासिल किए।

दूसरी पारी में 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामाक्षी इलेवन की टीम 14 ओवरों में 9 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी।इस प्रकार इस बेहद रोमांचक मुकाबले में कुंबली इलेवन की टीम 1 रन से विजयी रही। कामाक्षी इलेवन की ओर से बल्लेबाज मजीर खान ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 46 रन बनाए। कुंबली इलेवन की ओर से गेंदबाज मनन और अनिकेत ने 2-2 विकेट हासिल किए।

अतिथियों द्वारा विजयी टीम कुंबली इलेवन को प्रथम पुरस्कार स्व. उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में ईशान भंडारी की ओर से 4,00,000 रुपए की राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान किया गया।

वहीं द्वितीय स्थान पर रही कामाक्षी इलेवन लखनऊ की टीम को 1,51,000 रुपये की राशि और ट्रॉफी प्रदान किया गया

मैन ऑफ द सीरीज कामाक्षी इलेवन के दिलीप बिंझवा रहे उन्हें बाइक व कप प्रदान किया गया। उन्होंने 3 मैच में 85 रन बनाए और 8 विकेट प्राप्त किए।

बेस्ट बॉलर का खिताब केजीएफ के गेंदबाज यश के नाम रहा उन्होंने 4 मैच में 13 विकेट अर्जित किये।
बेस्ट फील्डर का पुरुस्कार एसीसी सन रीयल स्टेट फील्डर अतुल शर्मा को प्रदान किया गया।

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (डिविलियर्स ऑफ द टूर्नामेंट) का पुरुस्कार कुंबली इलेवन के बल्लेबाज अमित यादव को दिया गया उन्होंने प्रतियोगिता में सर्वाधिक 17 शानदार छक्के लगाए।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही अपने आभार भाषण में श्री भंडारी ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह आयोजन प्रत्येक वर्ष सफलता के नए आयाम गढ़ते जा रहा है और वादा करता हूं आने वाला वर्ष इससे भी बेहतर होगा।