Loading ...
बिलासपुर

बड़ी खबर : अधिकारियों की घोर लापरवाही से गांव के 400 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से हुये वंचित, 55 जीवित किसानो को रिकार्ड में बताया गया मरा हुआ

बिलासपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में दी जाने वाली राशि से पूरे गांव के किसान वंचित हो गए है। कारण अधिकारियों की घोर लापरवाही जिन्होंने जीवित किसानो को अपने रिकार्ड में अपात्र एवम मृत घोषित कर दिया है। अब पूरे गांव के किसान अपने को जीवित बताने अधिकारियों के चक्कर काट रहे है।

यह पूरा मामला तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत खम्हारिया का है जहा किसानो को पिछले 6 माह से किसान सम्मान निधि के रूप में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि नही मिल पा रही है । कारण गांव के 400 किसानो को अपात्र घोषित कर दिया है, जिसमे 55 किसानो को रिकार्ड में मृतक बताया गया है, जिससे गांव के सभी 400 किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13 वा एवम 14 वा किस्त की राशि पिछले 06 माह से नही मिल पा रही है।

इस संबंध में किसानो ने बताया कि त्रुटिं की सुधार के लिए उन्होंने क्षेत्र के विधायक रश्मि सिंह, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों सभी को आवेदन दे चुके है लेकिन आज दिनाक तक त्रुटि में सुधार नही हो पाया है। जिसके कारण विवश हो कर आज वे जिला मुख्यालय आ कर कलेक्टर एवम सांसद अरुण साव को ज्ञापन सोपा है।

जब हमने इस संबंध में क्षेत्र के ग्रामीण विस्तार अधिकारी से फोन पर जानकारी ली तो बताया गया की हां त्रुटि तो हुई है जिसे सुधरवाने अधिकारियों को पत्र लिखा गया है, अब जो भी होना है रायपुर से होना है हमने निचले स्तर पर जो करना था अपने स्तर पर कर दिया है।