Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

बड़ी खबर : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित 300 बीजेपी कार्यकर्ता हुए राजधानी में गिरफ्तार

बिलासपुर /रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव सहित प्रदेश के कई बीजेपी नेता को पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया।

बता दे कि आज प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे को लेकर बीजेपी द्वारा विधानसभा का घेराव कार्यक्रम राजधानी रायपुर में आयोजित था।

अपने तय कार्यक्रम के अनुरूप विधानसभा घेराव के लिए आज सुबह से राजधानी में प्रदेश भर से बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचे थे। राजधानी के विधानसभा जाने वाले अधिकांश सड़को पर पुलिस ने लगभग 02 किलो मीटर पहले ही बेरिकेट्स लगा के ब्लाक कर दिया था लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनमें से अधिकांश बेरिकेट्स तोड़ कर जीरो प्वाइंट तक पहुंचने में कामयाब हो गए थे, प्रदर्शन के दौरान कई पुलिस वालो को छीना झपटी में चोटे भी आई है।

बीजेपी कार्यकर्ताओ को जब विधानसभा जाने के लिए रोका गया तो वे सड़क पर धरने में बैठ गए थे जिसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की जिसमे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप सहित लगभग 300 लोग शामिल है, लेकिन सभी को कुछ देर बाद छोड़ दिया गया सूत्रों से येसी जानकारी आ रही है।

बुधवार को राजधानी में आयोजित भूपेश सरकार के खिलाफ बीजेपी के इस विशाल मेगा प्रदर्शन में लगभग 01 लाख बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश भर से शामिल हुए, प्रदर्शन को लेकर आज रायपुर के सभी रास्तों पर जाम की स्थिति बनी रही, पुलिस को भी कार्यकर्ताओ को रोकने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी अंशु गैस, वाटर कैनन का भी प्रयोग करना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि – कांग्रेस ने कभी गांव के गरीबों की चिंता नहीं की सरकार चाहती ही नहीं है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सपना देखा है कि हर गरीब को मकान मिलना चाहिए। जबकि कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देकर देश में 70 साल राज किया।