Loading ...
बिलासपुर

भोजपुरी समाज एवम फील ग्रुप के द्वारा आयोजित “होली मिलन समारोह” में भोजपुरी गायक पवन सिंह व अभिनेत्री अंजना सिंह होंगे शामिल

बिलासपुर : भोजपुरी समाज एवम फील ग्रुप के सयुक्त तत्वधान में होली मिलन समारोह आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार भी शामिल होंगे।

खेल परिसर में यह कार्यक्रम 18 मार्च को शाम 6:30 आयोजित किया गया है जिसमे भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह एवम अभिनेत्री अंजना सिंह शामिल होंगी ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव, बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, नगर विधायक शैलेष पांडेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी विधायक कृष्ण मूर्ति बांधी, महापौर रामशरण यादव होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक भोजपुरी समाज के अध्यक्ष विजय ओझा एवम फील ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा, मुन्ना सिंह, लव कुमार ओझा, रोशन सिंह,राम प्रताप सिंह आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है।