भाजपा के पूर्व मंत्री के बयान से आहत जिला ऑटो संघ के पदाधिकारियों ने विधायक शैलेष पांडेय के नेतृत्व में कलेक्टर से की मुलाकात, जिला ऑटो संघ की विभिन्न समस्याओं को ले कर विधायक ने की कलेक्टर से चर्चा, कलेक्टर ने ऑटो संघ की मांगो पर जताई अपनी सहमति

बिलासपुर : जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष नान पानिककर द्वारा नगर विधायक शैलेष पांडेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में ऑटो चालकों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज कलेक्टर से मुलाकात की ।


इस दौरान विधायक शैलेष पांडेय ने बताया कि दो दिन पूर्व भाजपा के पूर्व मंत्री ने यह बयान दिया था की सिटी बस जल्द चलाई जाए क्योंकि ऑटो वाले ज्यादा पैसा चार्ज कर रहे है। भाजपा के पूर्व मंत्री के इस बयान से ऑटो संघ के लोग बेहद दुखी है जबकि नियमित जो दर है उन पर वे अपना पैसा चार्च करते है। करोना काल में भी वे अपनी जान जोखिम में डालकर जनता को अपनी सेवाए दी है। लेकिन ऐसा पूर्व मंत्री के इस बयान से ऑटो संघ के भाईयो की भावनाएं आहत हुई है। पूर्व मंत्री को ऐसा शब्द नही कहना चाहिए इसके लिए उन्हें जरूर माफी जरूर मांगनी चाहिए।
विधायक ने आगे कहा कि ऑटो चालकों की मांग है कि उनके लिए शहर के अलग अलग स्थानों में ऑटो खड़े करने ऑटो स्टैंड बनाया जाय, जहा पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध हो ,दूसरा ऑटो संघ का अभी कोई भवन नही है, ऑटो संघ का एक भवन हो ताकि अपने भवन में वह मीटिंग या अन्य कार्यक्रम करा सके, साथ ही ऑटो चालकों ने अपने लिए यूनिफार्म की मांग कलेक्टर से की ।

इस सभी मांगो पर शैलेष पांडेय के नेतृत्व में कलेक्टर से चर्चा हुई । चर्चा के उपरांत कलेक्टर ने ऑटो चालकों की सभी मांगो पर अपनी सहमति जताई है। जिसके उपरांत विधायक शैलेष पांडेय एवम कलेक्टर के प्रति ऑटो चालकों ने अपना आभार जताया है।