
बिलासपुर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को विश्वविद्यालय के कोनी स्थित भवन के सभागार में संपन्न हुआ।
इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन थे वही विशिष्ट अतिथि के रुप में फिजी गणराज्य के भारत में पूर्व उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश विशेषरूप से उपस्थित रहे।

समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथियों में संसदीय सचिव एवम तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशिष सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के कुलपति ललित प्रकाश पटेरिया आदि मौजूद रहे।
इस दौरान डीपी विप्र महाविद्यालय के होनहार व प्रतिभावान छात्र मोहम्मद फराज़ खान को राजनीति विज्ञान में विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।
बता दे कि मोहम्मद फराज खान नगर विधायक शैलेष पांडेय के निजी सचिव भी है जो दिनरात छाया की तरह विधायक के साथ रहकर उनका काम देखते है। पांडेय जी के विधानसभा के हर जरूरत मंद लोगो की समस्याओं को विधायक के सामने रखकर उन्हें राहत पहुंचाने में विधायक एवम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में अपनी भूमिका निभाते है, आज उनकी सेवा एवम ईमानदारी से प्रभावित होकर विधायक शैलेष पांडेय उन्हे अपने साथ हमेशा परछाई की तरह रखते है।