अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्ति मंच द्वारा रविवार को किया जाएगा महिलाओ का सम्मान

बिलासपुर : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्ति मंच,बिलासपुर के द्वारा महिलाओ का सम्मान कार्यक्रम रविवार को मुरूम खदान, खमतराई में आयोजित किया गया है।
महिलाओ द्वारा अलग अलग क्षेत्रो में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा ।
इस सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंद कुमार बघेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष मतदाता जागृति मंच), अध्यक्षता ब्रजेश साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस),अति विशिष्ट अतिथि श्री कुमार राज कश्यप ( कार्य0 प्रदेशाध्यक्ष अपाक्क्ष एवम ओबीसी),विशिष्ट अतिथि कमला पुरुषोत्तम पटेल (पार्षद वार्ड न 58), श्याम मूरत कश्यप ( प्रदेशाध्यक्ष,पिछड़ा वर्ग महासंघ), क्रांति साहू, (ग्रामीण शहरी प्रभारी मतदाता जागृति मंच) आदि होंगे।
कार्यक्रम की संयोजिका एवम महिला सशक्ति मंच की अध्यक्षा पूजा प्रजापति ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्यों से अपना पहचान कायम करने वाली महिलाओ को इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। ताकि महिलाए अपने अपने क्षेत्रों में आगे बढ़े एवम और भी बेहतर कार्य करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित हो सके।