बिलासपुर
( वीडियो )बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान “निजात” को बॉलीवुड कलाकारों ने भी दिया अपना समर्थन

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे महा अभियान “निजात अभियान” का बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों ने भी समर्थन किया है।
बॉलीवुड कलाकार प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी ने इस अभियान का समर्थन करते हुए नशा छोड़नें की अपील करते हुए अपनी एक वीडियो जारी किया है।