“निजात अभियान” के बाद भी अवैध शराब की शिकायत पर पुलिस की कोई कार्यवाही नहीं, बड़ी संख्या में अमने (कोटा) की महिलाऐं शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची

बिलासपुर : जिले के नए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा नशे ,जुआ, सट्टा के खिलाफ “निजात अभियान” चला कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। एवम नशे के खिलाफ लोगो के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है लेकिन वही कुछ चंद अधिकारी/ कर्मचारियों की लापरवाही से इस अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

कोटा क्षेत्र के अमने थाना के कुछ लोग पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करते चले आ रहे है ,तो कुछ लोग गांजा की बिकी करते हैं तथा ग्राम में खुलेआम जुआ होता है। जिसके कारण ग्राव के अलावा बाहर के लोग भी शराब व गांजा पीने अमने आते हैं।
जो यंहा शराब व गांजा पीकर गाँव के मोहल्लों में गाली गलोज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं लड़ाई झगड़ा भी होता है जिससे गाँव में युवा वर्ग बिगड़ रहे है तथा छोटे बच्चो पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है, इस कारण ग्राम अमने के सभी महिला बच्चे बुजुर्ग सभी बहुत परेशान है।
गाँव में अवैध शराब, गांजा बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए गांव की महिलाओं के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, गाँव में शराब व गांजा ‘बिक्री करने वालो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के लिए थाना कोटा जाकर कई बार शिकायत किया गया है किन्तु थाना कोटा द्वारा शराब व गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की जा रही है जिससे शराबियो जुआडियो के हौसले बुलंद है।
कोटा थाने में बार बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई कार्यवाही नही की जा रही है तो गांव की बड़ी संख्याओं में महिलाओ ने आज कलेक्टर के जनदर्शन में आ कर कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की हैं।