बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस की ग्रुप एडमिन को चेतावनी, सोशल मीडिया में किसी जाति, धर्म के मध्य वैमनस्यता फैलाने संबंधी कोई भी मैसेज पोस्ट चित्रण या विडियों प्रसारित न करे, अन्यथा मैसेज पोस्ट करने वालो के साथ ग्रुप एडमिन के ऊपर भी कार्यवाही की जायेगी।

बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस ने सभी सोशल साइट्स के ग्रुप एडमिन को सूचित करते हुए कहा है की वे ध्यान रखें कि आपके ग्रुप का कोई भी गलत खबर, विवादित पोस्ट, विवादित बाते, साम्प्रदायिक सौहार्द सदस्य आपके खराब करने, दो पक्षों में विवाद बढ़ाने, दो गुटो में तनाव बढ़ाने या किसी जातियों के मध्य वैमनस्यता फैलाने संबंधी कोई भी मैसेज पोस्ट चित्रण या विडियों प्रसारित न की जाय।
अगर कोई ऐसा करता है तो ग्रुप के सदस्य को ग्रुप एडमिन उक्त बातों को प्रसारित करने के लिये मना करे, ना माने तो उसे तत्काल ग्रुप से हटा दे। अगर ग्रुप एडमिन द्वारा उक्त जिम्मेदारी नही निभाई जाती है तो ग्रुप एडमिन की भी उस पोस्ट के संबंध में जिम्मेदारी तय की जायेगी।
उन पर भी विवादित पोस्ट को प्रसारित करने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की जायेंगी।