मितवा महिला कल्याण सेवा समिति, CRY तथा सतनामी सेवा समिति के सयुक्त तत्वाधान में बिलासपुर पुलिस की “निजात अभियान” के तहत लोगो को नशे के प्रति जागरूकता किया गया

बिलासपुर । मितवा महिला कल्याण सेवा समिति एवम् CRY तथा गणेश नगर सतनामी सेवा समिति के तत्वाधान में बिलासपुर पुलिस की मुहिम “निजात” नशे के प्रति जागरूकता अभियान के तहत गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 चुचुहियापरा “सतनाम भवन” में परिचर्चा, नुक्कड़ नाटक, रैली कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।


जिसमे बिलासपुर पुलिस के विभिन्न थाने से सिरगिट्टी थाने से महिला ASI ऐश्वरी मिश्रा, ASI अशोक चौरसिया, हेड कांस्टेबल विजयदीप त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल चिरंजीव राठौर, तारबहर थाने से हेड कांस्टेबल अशोक नामदेव, आरक्षक मुरलीधर भार्गव महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की व्याख्याता रेखा गुल्ला ,वार्ड पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल, सतनामी समाज के अध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि राज बंजारे, कोषाध्यक्ष रामनाथ डहरिया, सचिव सत्यम गेंदले सह सचिव किशन टंडन सिरगिट्टी सुपरवाइजर शिवम अवस्थी एवम मितवा संस्था प्रोजेक्ट होल्डर संतोषी वर्मा, एवम कार्यकर्ता स्वाति गुप्ता, हीरा दुबे, फ्रांसिस एक्का, रोशनी खांडे, दीपिका ठाकुर, अमन कोसले, एवम् कार्स सेंटर की शिक्षिका हनी गुप्ता, रुबीना, फरहीन, पूर्णिमा ललिता, मेघा, सहिस्ता मैडम का सहयोग विशेष रूप से रहा।