Loading ...
बिलासपुर

वीडियो : श्री सेन जी महाराज की 123 वी जयंती समारोह पर सेन समाज द्वारा निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

बिलासपुर। श्री सेन जी महाराज की 123 वी जयंती समारोह पर सेन समाज द्वारा गांधी चौक से मंगला चौक तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सत्य, अहिंसा और सद्भाव के प्रतीक श्री श्री श्री 1008 संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जी की 123 वी जयंती के अवसर पर सेन समाज के लोगो के द्वारा विशाल शोभा यात्रा गांधी चौक से निकाल कर जूना बिलासपुर, ज्वाली नाला पुल, शनिचरी, सिटी कोतवाली,गोल बाजार, सदर बाजार, देवकी नंदन चौक, नेहरू चौक, मुगेली नाका चौक ,27 खोली चौक होते हुए मंगला स्थित सेन समाज भवन में जा कर समाप्त हुए । जहा सेन समाज की महासभा आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप शर्मा (सलाहकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल),विशिष्ट अतिथि आशीष सिंह (सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी),अध्यक्षता त्रिलोक श्रीवास (प्रांताध्यक्ष श्री सेन समाज) विशिष्ट अतिथि चित्रकांत श्रीवास (उपाध्यक्ष, केश शिल्प बोर्ड), पूनम शुक्ला (बीजेपी नेत्री), मुन्ना श्रीवास (प्रतिनिधि नगर पंचायत) आदि रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि सेन समाज का हमारे समाज में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है जन्म से लेकर मृत्यु तक की हमारे सारे पारिवारिक कार्यक्रमो में सेन समाज की अहम भूमिका रहती है। सेन समाज की मांगो पर उनके सभी मांगो को आवेदन बनाकर देने की बात कही तथा कहा कि सेन समाज की सभी मांगो को मुख्यमंत्री के सामने वे प्रमुखता से रखेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सर्व सेन/नाई समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि सेन समाज की आवाज अब रायपुर तक पहुंचाना है, छत्तीसगढ़ में लगभग 12 लाख नाईयो की संख्या है लेकिन पूर्व में यह जयंती प्रदेश में मात्र 10 जगहो पर मनाये जाते थे लेकिन आज प्रदेश में 200 स्थानों में यह जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में नाई समाज की 12 लाख संख्या होने के बाद भी आज नाई समाज का कोई प्रतिनिधि विधानसभा में नही है। आगामी चुनाव में बेलतरा विधान सभा से नाई समाज को टिकट देने की मांग रखी गई।

विशिष्ट अतिथि श्री चित्रकांत श्रीवास (उपाध्यक्ष, केश शिल्प बोर्ड) ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने नाई समाज के लिए कोई बोर्ड का गठन नही किया था लेकिन कांग्रेस की भूपेश सरकार ने नाई समाज के हितो के बारे में सोचा और बोर्ड का गठन किया जो बड़े ही सम्मान की बात है।

इस अवसर पर मनोज श्रीवास,महेंद्र गंगोत्री, सुधांशु मिश्रा, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर, सुरेंद्र श्रीवास, नवीन श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, चंद्रमंडी श्रीवास, सुमित श्रीवास, संतोष श्रीवास, बसंत श्रीवास,ज्योति श्रीवास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।