Loading ...
बिलासपुर

हादसा : खोदे गए गड्ढों में गिरकर शहर में फिर एक मौत, आखिरकार ये हादसा रुकेगा कब ?

बिलासपुर। शहर में खोदे गए गड्ढों में गिरकर एक बार फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई है, हादसा मंगला स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर का है।बीती रात तकरीबर 8 -9 के बीच में मंगला के उषा उपवन में रहने वाले 63 वर्षीय कृपाल सिंह गाबा कामधेनु डेरी में दूध छोड़ने जा रहे थे की दीनदयाल कॉलोनी मार्ग के दोनो ओर नाली के लिए खोदे गए गड्डे में गिर गए । आसपास लोगो ने भी उसे गिरते हुए नही देखा जिससे वह लगभग 2- 3 घंटे तक गिरे पड़े रहे।

जब उसी गड्डे में एक बाइक सवार भी गिरा जो लोगो को मद्दे की गुहार लगाई जिससे आसपास के लोगो ने मद्दत कर उसे बाहर निकाला। इसी दौरान किसी व्यक्ति की नजर उस गड्डे में पड़ी। तो देखा गया कि कोई एक अन्य व्यक्ति भी पहले से इस गड्डे में गिरा पड़ा हुआ है लेकिन जो पहले से गिरा पड़ा था उसकी मौत हो चुकी थी।इस हादसे को लेकर क्षेत्र में बड़ा आक्रोश देखा जा रहा रहा है । शहर में कभी नाली, तो कभी सिवरेज के नाम से पिछले 15 सालो से गड्डे खोदे जा रहे है , और उस गड्डे को खुले छोड़ दिए जा रहे है,जिससे अक्सर लोग हादसे का शिकार हो जाते है। जिससे अभी तक शहर के कईयों की मौते हो चुकी है, लेकिन शासन प्रशासन इस हादसे से सबक नही ले रहा है। ना सुरक्षा के उपायों में ध्यान दे रहा है। लगातार सुरक्षा के नियमो को ताक में रख कर खोदे गए गड्ढों को खुले छोड़ देने से लगातार शहर में हादसे हो रहे है। वही शहर के जनप्रतिनिधि इन हादसे में सिर्फ शोकाकुल परिवारों को संवेदना व्यक्त करने तक सीमित रह गए है।