Loading ...
बिलासपुर

नगर निगम अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा नियमितिकरण एवं ठेका प्रथा बंद कराने के मुद्दा को उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को सौंपा गया ज्ञापन

बिलासपुर । नगर निगम अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा नियमितिकरण एवं ठेका प्रथा बंद कराने के मुद्दा को उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को ज्ञापन सौंपा गया।

नगर निगम अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा की कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में बिन्दू क्र. 11 में उनके सरकार बनने पर अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण करने का वादा किया था एवं बिन्दू क्र. 30 में उनकी सरकार बनने के 10 दिन के भीतर ठेका प्रथा बंद करने का वादा किया था। लेकिन आज 04 वर्ष से ऊपर होने के पर भी किसी भी अनियमित कार्मचारी का न ही नियमितिकरण किया गया और न ही ठेका प्रथा बंद किया गया है।

इसी मुद्दे को लेकन आज सचिन शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा छ.ग. प्रदेश अध्यक्ष (बीजेपी) अरुण साव जी से भेंट मुलाकात करके कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये वादे को मिडिया के माध्यम से उठाने के लिए आज ज्ञापन सौंपा गया।

श्री अरूण साव द्वारा आश्वासन दिया गया है कि उनके द्वारा हमेशा से अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण करने के मुद्दे को उठाया गया है और मुद्दे हर प्लेटफार्म में उठाया जायेगा।