भारतीय किसान संघ ने किया महामहिम राज्यपाल से भेंट की सीबीआई जांच की मांग

बिलासपुर । भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री नवीन शेष , बिलासपुर जिलाध्यक्ष एवम प्रान्त मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र दुबे तथा प्रभावित किसान मणिशंकर कौशिक, पन्नालाल पाल के संग राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन जी से भेंट कर बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के मंडी शाखा द्वारा अमर्यादित कार्य किये जाने अर्थात सैकड़ों किसानों के करोड़ों रुपये का गबन कर कुछ कर्मचारियों द्वारा हजम कर लिया गया। जिसको लेकर किसान हितैषी सरकार में किसान खुद दरबदर भटक रहे ,सरकार के कान में जु तक नही रेंग रहा है पूरे प्रदेश के जिला सहकारी बैंक में आलम यही है ।
प्रदेश के सभी संभाग में जिला सहकारी बैंक में घोटालों की बाढ़ सी आ गयी है , जिसे लेकर राज्यपाल को अवगत कराया गया । साथ ही बिलासपुर जिला सहकारी बैंक के मंडी शाखा के किसानों की समस्याओं को अवगत कराया गया तथा RBI के CEPC ( कंज्यूमर एजुकेशन प्रोटेक्शन सेल ) में केस रजिस्टर किया है,एवम नाबार्ड में इसकी शिकायत की गई है जिस पर नाबार्ड ने जिला सहकारी बैंक बिलासपुर को नोटिस भी भेजा है, प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि 5 माह से किसान अपने ही जमा राशि को पाने के लिए भटक रहे हैं किसी को बच्चों की फीस भरनी है तो किसी को अपने बच्चो की शादी करनी है किसी को ईलाज करना है तो किसी को घर बनाना इस विषय को लेकर राज्यपाल जी ने जिला प्रशासन ,एवम बैंक प्रशासन को लेकर नाराज दिखे एवम प्रदेश सरकार को इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेने हेतु उच्चस्तरीय जांच करा कर उचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन भी दिया ।