Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

नायब तहसीलदार,आरआई ने गरीब की तोड़ी झोपड़ी, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से हुई शिकायत

बिलासपुर/मरवाही। मरवाही जिले के नायब तहसीलदार अविनाश कुजूर,आरआई संतोष चंद्रसेन एवं आर आई विजय कोसले तथा हल्का पटवारी द्वारा सीमांकन के दौरान कब्जा हटाने ने की कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति की जमीन पर बनी मकान को तोड़ दिया गया है जिसकी शिकायत प्रार्थी ने राजस्व मंत्री से की है।

दरअसल प्रार्थी दयावान दास निवासी टीकरसानी जिला मरवाही ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार एवम आर आई बेगैर पूर्व सूचना के आकर मेरे जमीन जिसका खसरा नम्बर 5771 है जिसका रकबा 0.065 है मेरे जमीन की नपाई करने लगे। मेरे भूमि पर बने कच्चे मकान को बिना किसी आदेश या बिना सुनवाई किये बगैर अपना प्रभुत्व दिखाते हुये तोड़वा दिया गया है। एवं मेरे मना करने पर मुझे माँ बहन की गली देते हुये जैल भेजवाने के धमकी दी गई है।

मुझे समझ में नहीं आया की मुझे क्या करना चाहिए, मेरे निजी भूमि पर बने कच्चा मकान को नायाब तहसीलदार अविनाश कुजूर के द्वारा जे.सी.बी बुलाकर बलात दो आरआई एवं हल्का पटवारी के साथ दिनांक 01/05/23 को तोड़वा दिया गया है।

इस प्रकार दो व्यक्ति के बीच निजी भूमि पर निर्मित मकान का निराकरण किया गया जबकि की यह मामला सिविल न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है ,फिर राजस्व अधिकारियों के द्वारा इस तरह की कार्यवाही समझ से परे है।

प्रार्थी ने इस पूरे मामले को शिकायत राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

(इस संबंध में नायब तहसीलदार अविनाश कुजूर से बात कर उनका पक्ष जानने उन्हे फोन किया गया लेकिन उन्होंने कॉल ही नही उठाया।)