Loading ...
बिलासपुर

ब्लाइंड मर्डर केस को शीघ्रता से सुलझाने वाले ACCU प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव सहित 08 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीयों को पुलिस अधीक्षक ने ” काॅप ऑफ द मंथ” से किया सम्मानित

बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी/ कर्मचारीयों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह “कॉप ऑफ द मंथ्” पुरस्कार दिया जाता है।

साथ ही कर्तव्य में कमी करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को दंडित भी किया जाता है। इस कड़ी में माह अप्रेल 2023 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान से सम्मानित किया गया।

जिसमे निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव प्रभारी, एसीसीयू को थाना चकरभाठा में मर्डर कर अंगभंग करने के आरोपी को पकड़ने एवं अन्य कई अंधे कत्ल के मामले में आरोपियों की धरपकड़ करने में उत्कृष्ट कार्य हेतु यह पुरस्कार दिया गया।

वही उनि. ओम प्रकाश कुर्रे चौकी बेलगहना थाना कोटा को 2.5 क्विंटल गांजा घेराबंदी कर बरामद करने हेतु, प्र.आर. 571 दिलीप सिंह को पु.अ.कार्यालय कार्यालयीन कार्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु, प्र.आर 582 अजय चैरसिया थाना कोनी को पुन्नी बाई के कब्जे से 78 नग चांदी के पायल बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी करने के उल्लेखनीय कार्य हेतु, प्र.आर. 715 राकेश तिवारी थाना यातायात कोे यातायात संबंधी कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के सराहनीय कार्य हेतु, आर. 877 संजय कश्यप थाना कोटा को ग्राम मानपुर थाना कोटा में वृद्ध महिला की हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका हेतु, आर. 1488 शिवधन बंजारे थाना पचपेड़ी को 12 लाख रूपये मूल्य के स्वर्ण आभूषणों की चोरी के प्रकरण में सूझबूझ से बरामदगी कराने के सराहनीय कार्य हेतु, म.आर.1220 लक्ष्मी नेताम महिला थाना को सी.सी.टी.एन.एस. कार्य में उत्कृष्ट भूमिका हेतु सभी को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

चुने गए सभी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा नगद इनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसा पत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा कर सम्मानित किया गया है। जिससे दूसरे पुलिसकर्मी को भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा। माह अप्रैल में एनडीपीएस प्रकरण में संदिग्ध आचरण हेतु कांस्टेबल बी अनिल राव, तखतपुर को किया गया था निलंबित और आरक्षक गोविंदा जायसवाल, पचपेड़ी को सरकारी दस्तावेज सोशल मीडिया में शेयर करने पर लाइन अटैच किया गया है।

इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।