Loading ...
बिलासपुर

वीडियो : लिंगियाडीह के 300 गरीब परिवारों को मिला बेदखली का नोटिस, गरीब परिवार के लोग अपना झोपड़ी बचाने कोलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचे

बिलासपुर। लिंगियाडीह में लोग पिछले 40 से 50 सालों से निवास कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा राज्य शासन के आदेश एवं अलग-अलग नियमों का हवाला देते हुए तहसीलदार एसडीएम व नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा बेजा कब्जा हटाओं अभियान अतिक्रमण हटाने के नाम पर सीमांकन मकान/दुकान में तोड़फोड़ कार्रवाई प्रतिदिन की जा रही है।

तहसीलदार बिलासपुर के द्वारा लिंगियाडीह के 300 परिवारों को बेदखली का नोटिस दिया गया है। जिससे यहां रहने वाले गरीब परिवार भय और असुरक्षित महसूस कर रहे है। यहाँ गरीब परिवारों को जो झोपड़पट्टी में रह रहे है तथा गरीब दुकानदारी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इसी बीच लगातार बेदखली के आदेश से यहां की जनता त्रस्त हो गयी है।

वहा के निवासियों की मांग है कि राजीव गांधी आश्रय योजना से प्रदेश के लाखों बेघर परिवार को अपना आशियाना मिला है। यहां की जनता भी इसी उम्मीद में बैठी है। लेकिन राजस्व और निगम प्रशासन राज्य शासन की इस योजना पर अमल नहीं कर रहे है।

खासबात यह है कि लिंगियाडीह में गरीब परिवारों का सर्वे तो किया गया है लेकिन पट्टा का वितरण नहीं किया गया है। इसके अलावा लोगों को बेदखल करने लगातार नोटिस जारी की जा रही है। जिन्हे जनकल्याणकारी योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को शीघ्र आवासीय पट्टा दिया जाना चाहिए ।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पाटिल एवम शहर अध्यक्ष महेतराम सिंगरौल ने कहा कि वर्ष 2018 में।मुख्यमंत्री आपके द्वारा अरपा बचाओं पदयात्रा किया गया था तथा लिंगियाडीह में जनता को संबोधित करते हुए कहा गया था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसी की झोपड़ी नहीं टूटेगी , किसी को नहीं हटाया जाएगा अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है आप प्रदेश सरकार के मुखिया है, इसलिए हम सभी गरीब परिवारों को आपसे यही उम्मीद है कि राजस्व विभाग के द्वारा बेजा कब्जा के नाम पर हमारे घर/दुकान को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिससे सैकड़ों गरीब परिवार को भूख मरने की नौबत आ जायेगी।