Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर के पूर्व एसडीएम तुलाराम भारद्वाज के सुपुत्र अमित भारद्वाज का हुआ पीएससी में चयन, प्रदेश में मिला 07 स्थान डिप्टी कलेक्टर बनना लगभग तय

बिलासपुर। जिले में तहसीलदार एवम एसडीएम के पद पर अपनी सेवाए दे चुके तुलाराम भारद्वाज के जेष्ठ पुत्र अमित भारद्वाज का पीएससी में चयन हुआ।

गुरुवार शाम सीजी पीएससी की रिजल्ट घोषित हुई जिसमे डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज के जेष्ठ पुत्र अमित भारद्वाज का भी चयन हुआ वे अपनी चौथी प्रयास में यह सफलता अर्जित किए है। पिछले तीन बार वे मेंस में असफल हो जा रहे थे। लेकिन वे हिम्मत नही हारे और लगातार प्रयास करते रहे। कभी कभी उन्हे इस दौर में काफी डिप्रेशन का सामान करना भी पड़ा था लेकिन उनके माता पिता, बहन ने इस दौर में उनका हौसला बढ़ाया। अपनी तीन बार की असफलताओ से वे भी काफी निराश हो रहे थे फिर उन्होंने अपनी कॉपी मंगवाई और देखा कि वे कहा गलती कर रहे है, जिसे देख वे उसने सुधार किये और अपने चौथे प्रयास में शानदार सफलता हासिल किया ।

अमित का जनरल केटेगरी में प्रदेश में 07 स्थान आया हुआ है वही एससी केटेगरी में उनको प्रथम स्थान मिला है। जिससे उनको डिप्टी कलेक्टर का पद मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

अमित की पढ़ाई बिर्रा जैसे छोटे से गांव के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में 12 कक्षा तक हुई है, कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने सीएमडी कॉलेज से आर्ट सब्जेक्ट से किया । प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा उन्हे अपने पिता से मिली । जो प्रशासनिक सेवा में रहकर कार्य कर रहे थे।

अमित अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता – पिता, बहन, गुरुजनों एवम मित्रो को देते है। जिनसे सहयोग से वे इस सफलता को हासिल कर सके है। ग्लोबल 24 न्यूज परिवार उनको उनकी इस शानदार सफलता के लिए देर सारी शुभकामनाएं देती है।