वीडियो। इमलीभाठा सरकंडा के नागरिक पानी की समस्या से जूझ रहे है, वही वार्ड पार्षद अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त है।

बिलासपुर। जिनके वार्ड के नागरिक इस तपती भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे है वहा एक बोर खुदवाने के प्रयास करने की छोड़कर उनके वार्ड पार्षद अपनी राजनीति चमकाने कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने नूतन चौक में बैठे थे।
सरकंडा वार्ड क्रमांक 65 नासिकी अम्बेडकर अवास ,इमली भाटा वन्यू ब्लाक के नागरिक आज अपनी पानी की समस्या को ले कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि पिछले 01 सालो से उनके वार्ड में पीने की पानी की समस्या बनी हुई है। मोहल्ले में एक बोर है जिसमे से भी बहुत गंदा पानी आ रहा है, जिसे हम लोग पीने को मजबूर है। यहा की जनसंख्या के हिसाब से एक बोर और होनी चाहिए। अभी एक बोर होने से पानी भरने को ले कर आए दिन आपस में लड़ाई झगड़ा हो रही है।
नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र के पार्षद श्याम साहू को बार बार एक बोर खुदवानें के लिए बोलने पर भी वे इस मामले में कुछ ध्यान नही दे रहे है। आज भी जब हम शिकायत ले कर कलेक्टर के पास आ रहे थे तो हमारा पार्षद हमारी इस समस्या में हमारा साथ देना छोड़ कर कांग्रेस के खिलाफ नूतन चौक में धरने में बैठा है।
(हमारे द्वारा वार्ड के पार्षद श्याम साहू से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया था लेकिन उन्होंने कॉल उठाया ही नही।)