
बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर के एनसीसी के छात्रों के द्वारा आज अरपा नदी की सफाई किया गया।
7 सीजी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमिताभ श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉक्टर आर के गौराहा एवं एनसीसी अधिकारी अशोक नागपुरे के मार्गदर्शन में एनसीसी के छात्रों ने छठ घाट में पुनीत सागर एक्टिविटी के तहत जलकुंभी को निकाल कर अरपा नदी की सफाई की।
जिसमें विद्यालय के लगभग 30 एनसीसी कैडेट शामिल हुए।