Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

नक्सल क्षेत्र के आदिवासी व गरीब प्रतिभावान स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने खोला गया प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र वार्डन के प्रताड़ना के हुए शिकार, कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर जिला कलेक्टर को सुनाई अपनी पीड़ा

बिलासपुर। हॉस्टल वार्डन के दूरव्यवहार से तंग आ कर प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राएं ने आज बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई।

कोनी रामतला स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने बताया कि वहा के वार्डन लगातार उन्हे मानसिक प्रताड़ित कर रहे है। उन्हें खाने में घटिया खाना एवम नाश्ते दिये जा रहे है, विद्यालय में स्पोर्ट की कोई सुविधा नहीं है, यहां न मैदान है न खेलने के लिए कोई सामग्री दी जा रही है, हॉस्टल की बिजली बार बार चली जाती है, वार्डन द्वारा स्टूडेंट को हर बात पर टार्चर किया जा रहा है, किसी भी बात की शिकायत करने पर वार्डन द्वारा टीसी दे देने की धमकियां दी जा रही है।

वार्डन के दुर्व्यवहार से तंग आ कर बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई। जिस पर कलेक्टर ने 3 – 4 दिनो के अंदर वार्डन का व्यवहार ठीक न होने एवम वहा की व्यवस्था ठीक नही होने पर वार्डन का स्थानांतरण अन्य जगह करने का अस्वासन दिया।

ज्ञात हो की नक्सल क्षेत्र के आदिवासी व गरीब प्रतिभावान स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने साल 2016 में प्रयास आवासीय विद्यालय की शुरुवात की थी। लेकिन सरकार की इस योजनाओं का जमीन स्तर पर क्रियान्वयन ठीक ढंग से नही हो पा रहा है।

कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारी/ कर्मचारियों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से इन प्रतिभावान गरीब आदिवासी छात्र/छात्राओं को मानसिक परेशानियां झेलना पड़ रहा है। आवश्यकता है कि इन भ्रष्ट गैर जिम्मेदार अधिकारी/ कर्मचारियों के ऊपर जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करे ताकि उन्हें कड़ी सबक मिल सके।