
कोटा। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने आज कोटा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित को अपना दावेदारी फार्म जमा कर दिया है।
इस दौरान अटल श्रीवास्तव के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, सुभाष अग्रवाल, आनंद जायसवाल, दामोदर सिंह क्षत्री , एल्डरमेन माया मिश्रा,मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, शीतल जायसवाल ,रमेश मरावी और संतोष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।