Loading ...
बिलासपुरराजनीति

कांग्रेस का “संकल्प शिविर” आज दोपहर 2.00 बजे त्रिवेणी भवन में होने जा रहा, मुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष होंगे शामिल

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की “संकल्प शिविर” 28 अगस्त को दोपहर 2.00 बजे त्रिवेणी भवन में होने जा रहा है।

इस संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी व विनोद वर्मा,लोक सभा समन्वयक अजय उपाध्याय आदि शामिल रहेंगे।

संकल्प शिविर में प्रदेश पदाधिकारी,निर्वाचित जन प्रतिनिधि, संसदीय सचिव, विधायक , महापौर , मण्डल, निगम, बोर्ड,आयोग ,अपैक्स बैंक, ज़िला सहकारी बैंक के पदाधिकारीगण, अरपा प्राधिकरण ज़िला पंचायत अध्यक्ष,निगम सभापति, एमआई सी सदस्य, पार्षद दल, एल्डर मेन,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,शहर कार्यकारिणी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयू आई, राजीव मितान क्लब के सभी सदस्य,बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी, ज़ोन कमेटी के सदस्य , पदाधिकारी गण , एस सी प्रकोष्ठ, ओबीसी विभाग, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया, आईटी सेल,किसान कांग्रेस,विधि प्रकोष्ठ,व्यापार प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, सहित सभी मोर्चा , विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी , सदस्यगण सभी उपस्थित रहेंगे ।

कार्यक्रम के पूर्व सभी कांग्रेस जनों का ब्लाक स्तर पर पंजीयन किया जा रहा है। उक्त जानकारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला द्वारा मीडिया को दी गई है।