Loading ...
बिलासपुर

बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस नेता विनय शुक्ला को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता, अब टीवी डिबेटस के कार्यक्रमो में वे सरकार का पक्ष रखेंगे

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस नेता एवम किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला को “प्रदेश प्रवक्ता” बनाया गया है।

बता दे कि विनय शुक्ला पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचने का काम कर रहे है साथ ही विभिन्न चैनलों के डिबेटस में वे सरकार का पक्ष पूर जोर तरीके से रखते आ रहे है। जिसे देखते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैंज ने उसे प्रदेश प्रवक्ता का महत्वपूर्ण जवाबदारी सौपी है।

श्री विनय शुक्ला को बेलतरा विधानसभा का भी प्रबल दावेदार के रूप में भी देखा जा रहा है। इस क्षेत्र से चुनाव लडने का आवेदन भी उन्होंने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के पास जमा किया है। वर्तमान सरकार के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे के बेहद करीबियों में उनकी गिनती होती है।