Loading ...
बिलासपुररायपुरस्वास्थ्य

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल आज 10वे दिन भी जारी, 02 सितम्बर को होने वाली कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को उम्मीद

रायपुर/बिलासपुरछत्तीसगढ़ हैल्थ फेडरेशन ( CHF ) के द्वारा अपने 05 सूत्रीय मांगो को लेकर 21 अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है, आज आंदोलन के 10 वे दिन पूरे प्रदेश के हजारो स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल मे उपस्थित रहे ।

भूपेश सरकार द्वारा 02 सितम्बर को कैबिनेट बैठक रखी गई है, प्रदेश के हजारो स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी कि नजर उस बैठक पर है और उम्मीद भी है कि स्वास्थ्य कमियों कि गांगो को उस बैठक मे अवश्य रखा जाएगा और सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा राहूल गांधी के प्रदेश प्रवास के दिन मे भेंट करने के लिए भी प्रशासन से समय मांगा गया है । और प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी राहूल गांधी के संबोधन कार्यक्रम मे भी शामिल हो सकते है।

फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारीयों में डॉ इकबाल हुसैन और टारजन गुप्ता ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया का पहली बार दो दिवस छ.ग. प्रवास है उनके सम्मान में धरना प्रदर्शन स्थल को परिवर्तित कर परसदा स्टेडियम किया गया है एवं प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा राष्ट्रपति का किसी प्रकार का विरोध नही किया जाएगा ।

ज्ञात हो कि राहूल गांधी का छ.ग. प्रवास पर प्रदेश के हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारीयों ने उनके मिलने का मन बना लिया है एवं मिलकर उनको यह अवगत कराएंगे कि प्रदेश सरकार कि घोषणा पत्र मे शामिल स्वास्थ्य कर्मियों कि वेतनवृद्धि कि मांग अभी तक पूरी नही होने से चिकित्सक, नर्सिंग सवंर्ग एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक वेतन विसंगति सहित 5 सूत्रीय गांग को लेकर आंदोलनरत है, और यह आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।

छ.ग. स्वास्थ्य फेडरेशन द्वारा राहूल गांधी को अपनी मांगो के संबंध मे अवगत कराने के लिए हजारों स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। कैबिनेट बैठक के बाद आंदोलन के संबंध मे नये निर्णय लिये जाएंगे।