Loading ...
बिलासपुररायपुरस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के स्वास्थ्य कर्मचारियों का 14 वे दिन भी आंदोलन जारी । नाराज स्वास्थ्य कर्मचारी कल स्वास्थ्य मंत्री को सौंपेंगे अपना सामूहिक इस्तीफा

रायपुर / बिलासपुर। कई जिले में आंदोलनकारियो पर शासन द्वारा बर्खास्तगी की कार्यवाही की खबर के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी अपने 5 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन में डटे हुए है।

जहा आज बारिश के कारण टेंट के गिर जाने से 12 बजे पुनः तूता में एकत्रित होकर आंदोलन के लिए डटे रहे । वही अब अपनी मांगो को नही माने जाने से नाराज स्वास्थकर्मी कल स्वास्थ्य मंत्री को सामूहिक रूप इस्तीफा सौप कर शासन के प्रति अपनी नाराजगी प्रदर्शित करेंगे ।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है चुकी शासन द्वारा अभी तक उनसे किसी प्रकार से ना ही कोई ठोस आश्वासन मिला है, ना ही मांग पूरी करने की दिशा में कोई प्रयास किया जा रहा है । इधर आंदोलनकारियों पर बिना बातचीत के सिर्फ कार्यवाही की जा रही है । जिसे लेकर प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों में भयंकर अक्रोश है ।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने कहा है की प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पहल करते हुए वार्ता कर जायज मांग पूरी करनी चाहिए जैसा कि उन्होंने घोषणा किया था और पार्टी के घोषणा पत्र को अमल भी करना चाहिए ।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आंदोलन में शामिल जगदलपुर के 296 ,कांकेर 568, बलोदा बाजार 265,बिलासपुर 205, कबीर धाम 18, बेमेतरा 91, दुर्ग 205, मनेंद्रगढ़ 10, गौरेला पेंड्रा, मरवाही 79, रायगढ़ 283, महासमुंद 72, कवर्धा161, कोरबा 337 FIR, जांजगीर 232, सरगुजा संभाग 42 SN , कोंडागांव 10,कोरिया 84, एमसीबी 10,गरियाबंद 20 कुल अब तक 3251 कर्मचारियों पर बर्खास्ती की कार्यवाही शासन द्वारा की जा चुकी है।