Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

बड़ी खबर। नव पदस्थ आईजी अजय कुमार यादव ने पदभार ग्रहण किया, एसपी संतोष सिंह ने फूलों का गुलदस्ता भेट कर किया अभिनंदन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 06.09. 2023 को बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार यादव द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।

श्री अजय कुमार यादव भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के पुलिस अधिकारी हैं।

श्री अजय यादव पूर्व में रायपुर रेंज आईजी, आईजी इंटेलिजेंस के पद पर एवं बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे एवं 07 जिलों के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवा दे चुके हैं।

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री अजय कुमार यादव के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह जी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

पदभार ग्रहण करने के दौरान उप पुलिस महा निरीक्षक रायगढ़ रेंज श्री राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक डी.रविशंकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, पु.म.नि. कार्या. रेंज बिलासपुर, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक श्री भूपेन्द्र गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू उपस्थित रहे।