Loading ...
बिलासपुर

•श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव होगा भव्य व ऐतिहासिक, कलश यात्रा में 300 युवतियां होंगी शामिल, •1000 मोटर साइकल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा •कार्यक्रम में स्वच्छता एवम सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जायेगा : विष्णु यादव

बिलासपुर। 07 सितंबर कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर यदुवंशियों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्म बड़े ही भव्य तरीके से धूम धाम से मनाया जायेगा। जिसमे विशाल शोभायात्रा,जीवंत झाकियां निकाली जायेगी। जिसकी तैयारी बहुत जोरशोर से की जा रही है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के संयोजक व अध्यक्ष विष्णु यादव के नेतृत्व में इस आयोजन को भव्य एवम विशाल रूप देने के लिए कई दिनो से दिन रात मेहनत की जा रही है।

श्री विष्णु यादव ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नही होगी व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

श्री यादव ने कहा कि इस भव्य शोभायात्रा की तैयारी के लिए लगभग 100 से अधिक बसें, 25-30 ट्रैक्टर, 80 चारपहिया वाहन कार, एवं 300 युवतियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक कलश यात्रा निकाली जाएगी ।

इस कार्यक्रम में 1000 मोटर-सायकल के साथ लोग शामिल होकर हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफ़ल बनाएंगे।

यह कार्यक्रम जिले के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम रहेगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगो के लिए भोजन एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था रखी गई है।

इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए विष्णु यादव एवम उनकी पूरी टीम महीनो से दिन रात लगे हुए है।