Loading ...
क्राइमबिलासपुर

यूट्यूब में लाइक शेयर बढ़ाने के नाम पर 15,38,700 रूपयो की हुई साइबर फ्रॉड, जागरूकता के अभाव में लोग हो रहे है साइबर फ्रॉड के शिकार

बिलासपुर । यूट्यूब में लाइक शेयर बढ़ाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति ने फोन के माध्यम से संपर्क किया । और पीड़ित को अपने झांसे में लेकर any desk नमक एप्लीकेशन डाउनलोड करवा कर आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति के अकाउंट से 15,38 700 रूपये निकल लिए।

पीड़ित व्यक्ति ने उक्त ठगी की शिकायत रेंज के साइबर थाना बिलासपुर में अपराध क्रमांक 5/2023 धारा 420,34IPC, 66(C), 66(D), 43 IT एक्ट पंजीबद्ध कराया है। पुलिस जिसकी जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहित निवासी इंजीनियरिंग हॉस्टल जिंदल स्टील एंड पावर रायगढ़, थाना कोतरा रोड, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) को आरोपी मोबाइल धारक द्वारा यूट्यूब में लाइक बढ़ाने के नाम पर संपर्क किया और एनी डेस्क नमक एप्लीकेशन डाउनलोड करवा कर उसके अकाउंट को एक्सेस कर लिया गया।

आरोपी मोबाइल धारक के द्वारा पीड़ित व्यक्ति के यूपीआई के माध्यम से पैसा भेजने के लिए कहा गया और उसके ID पासवर्ड लेकर 15,38,700 रुपए उसके अकाउंट से निकाल लिया गया। पीड़ित व्यक्ति को अपने साथ हुए इस ठगी का पता लगने पर रेंज के साइबर थाने में उक्त प्रकरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है।

साइबर थाना प्रभारी मनोज नायक ने साइबर अपराधो से बचने के लिए आम जनता को सावधानी करते हुए कहा है कि…..

1 •सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर आने वाले अनजान नंबरों से आने वाले कॉल से सावधान रहे एवं उनसे अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल संबंधी जानकारी शेयर ना करे।

2 • किसी भी प्रकार के थर्ड पार्टी एप डाउनलोड न करें।

3 • किसी भी प्रकार के लुभाने स्कीम या लालच में ना पड़े।

4 • सोशल मीडिया पर चल रहे लाइक,सब्सक्राइब और इनकम जैसे फ्रॉड स्कीम से बचे।