
बिलासपुर। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा सभी संदिग्ध वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह जगह चेक पोस्ट और पेट्रोलिंग लगाकर वाहनों की तलाशी की जा रही है।
इसी तारतम्य में तारबाहर पुलिस की टीम द्वारा व्यापार विहार मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान आज शाम एक व्यक्ति के क्रेटा कार से 20,00,000 रुपए नगद बरामद हुए है।
जिसके संबंध में वैधानिक जवाब नही मिलने पर उक्त रकम को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। चूंकि राज्य में विधान सभा चुनाव संपन्न होना है उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया है।