युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम का हवाई फायर करते वायरल वीडियो का सच आया सामने. पढिए पूरी खबर….

बिलासपुर। युवा कांग्रेस (शहर ) अध्यक्ष शेरू असलम का एक नया वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वे सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल से हवाई फायर करते नजर आ रहे है।
आपको बता दे कि कुछ समय पूर्व शेरू असलम का एक और विवादित वीडियो सामने आया था जिसमे वे एक जमीन के मामले में किसान को धमकाते नजर आ रहे थे।
वहीं अब एक बार फिर शेरू असलम का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कथित कांग्रेस नेता सार्वजनिक जगह में रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई है, चारो तरफ खलबली मची हुई है।
यह वीडियो बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड के पास का होना बताया जा रहा है। शेरू असलम इसके पूर्व भी मोपका के एक किसान को धमकाने व पद का रौब दिखाते हुए वायरल वीडियो में नजर आए थे। जिसके बाद पार्टी ने उसे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। जो बाद में किसान के साथ समझौता होने पर वापस मिल गई थी।
हमने इस वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए जब युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम से बात की तो उन्होंने बताया कि…
“यह वीडियो तीन साल पुरानी है और यह पिस्टल नही बल्कि एयरगन है , जिससे दोस्तों के साथ एंजॉयमेंटन के लिए हवाई फायर किया गया था।”