Loading ...
बिलासपुर

ब्रेकिंग।सरकंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात नवजात शिशु की मिली लाश

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहतराई रोड, नाग नगीन तालाब ,बिजली ऑफिस के सामने अज्ञात नवजात शिशु की लाश मिली है।

आज दोपहर आसपास के लोगों को समान से भरा एक अज्ञात झोला दिखा लेकिन जब लोगो ने उसे करीब जा कर देखा तब पता चला कि झोले के अंदर नवजात शिशु की लाश है।

जिसकी सूचना आसपास के लोगो ने तत्काल सरकंडा थाना को दी । फिरहाल सरकंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।